भारत सरकार की PM Suryoday Yojana उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है जो अपने बिजली बिल से परेशान हैं। इस योजना का मकसद है देश के 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाना, ताकि लोग अपनी खुद की बिजली बना सकें और महीने का खर्चा कम हो जाए। अगर आप भी सोच रहे हैं कि PM Suryoday Yojana 2026 का फायदा कैसे उठाएं, तो ये गाइड आपके लिए है।
PM Suryoday Yojana क्या है?
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना का ऐलान किया था। इसका लक्ष्य था मध्यम-वर्ग और गरीब परिवारों के घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाना, ताकि उनका बिजली बिल कम हो और देश सोलर एनर्जी की तरफ बढ़े।
कुछ ही हफ्तों बाद, फरवरी 2024 में, सरकार ने इसी विजन को एक बड़ी, आधिकारिक योजना के रूप में लॉन्च किया — जिसका नाम है PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana। यानी अगर आप "PM Suryoday Yojana" सर्च कर रहे हैं, तो जो योजना आज एक्टिव है और जिसपर आप अप्लाई कर सकते हैं, उसका आधिकारिक नाम PM Surya Ghar Yojana है। दोनों नाम अक्सर एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल होते हैं, इसलिए कंफ्यूज मत होना — प्रोसेस और बेनिफिट्स एक जैसे हैं।
इस योजना के फायदे
- हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
- सोलर पैनल लगवाने पर सीधे बैंक अकाउंट में सब्सिडी (DBT के जरिए)
- लंबे समय में बिजली बिल में भारी बचत
- अतिरिक्त बिजली बनाकर ग्रिड को बेचकर कमाई का मौका
PM Suryoday Yojana Subsidy — कितनी मिलेगी?
ज्यादातर शहरी घरों के लिए 3 kW सिस्टम सबसे पॉपुलर चॉइस है — जिसकी कुल लागत लगभग ₹1.9-2 लाख होती है, और सब्सिडी के बाद आपको सिर्फ ₹1.1-1.2 लाख देना पड़ता है।
[नोट: कुछ राज्य (जैसे राजस्थान) अपनी तरफ से अतिरिक्त टॉप-अप सब्सिडी भी देते हैं — अपने लोकल डिस्कॉम से कन्फर्म कर लें।]
Eligibility — कौन Apply कर सकता है
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए
- आवेदक के पास अपना घर हो, जिसपर सोलर पैनल लगाने के लिए छत उपलब्ध हो
- घर का वैध बिजली कनेक्शन हो
- पहले किसी समान केंद्र/राज्य सोलर योजना का फायदा न लिया हो
- आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट होना जरूरी है (सब्सिडी सीधे इसी अकाउंट में आती है)
PM Suryoday Yojana Apply कैसे करें — Step by Step
1. आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाएं
2. "Apply for Rooftop Solar" पर क्लिक करें
3. अपना राज्य, जिला और इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (डिस्कॉम) सिलेक्ट करें
4. कंज्यूमर अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें
5. एप्लीकेशन सबमिट करें और डिस्कॉम की अप्रूवल का इंतज़ार करें
6. अप्रूवल के बाद, MNRE-लिस्टेड वेंडर से ही इंस्टॉलेशन करवाएं
7. इंस्टॉलेशन के बाद नेट-मीटरिंग होगी, उसके बाद कमीशनिंग रिपोर्ट अपलोड करें
8. रिपोर्ट वेरीफाई होते ही सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी (आमतौर पर 30-45 दिन में)
》अगर आप पहले से PM Kisan Yojana के तहत लाभ ले रहे हैं, तो दूसरी सरकारी योजनाओं के फायदे भी चेक करें।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- नवीनतम बिजली बिल
- हाउस ओनरशिप प्रूफ
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक पासबुक (आधार-लिंक्ड)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q.1: PM Suryoday Yojana और PM Surya Ghar Yojana में क्या फर्क है?
जवाब : दोनों एक ही योजना हैं — Suryoday Yojana जनवरी 2024 में घोषित हुई थी, और फरवरी 2024 में इसे आधिकारिक रूप से PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana नाम के साथ लॉन्च किया गया।
Q.2 : सब्सिडी कितने दिन में मिलती है?
जवाब : इंस्टॉलेशन और डिस्कॉम इंस्पेक्शन के बाद, आमतौर पर 30-45 दिन में सब्सिडी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है।
Q.3: क्या सभी राज्यों में ये योजना उपलब्ध है?
जवाब : हां, ये एक केंद्र सरकार की योजना है जो पूरे भारत में लागू है। कुछ राज्य अपनी तरफ से अतिरिक्त लाभ भी देते हैं।
Note 》सरकारी जानकारी के अनुसार, PM-Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के तहत 1 kW rooftop solar system पर ₹30,000, 2 kW पर ₹60,000 और 3 kW या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम ₹78,000 की Central Financial Assistance (CFA) मिलती है।
Source: Press Information Bureau (PIB) — PM-Surya Ghar Yojana
Note 》सब्सिडी अमाउंट और पात्रता मानदंड समय-समय पर बदल सकते हैं। सबसे अपडेटेड जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in जरूर चेक करें।"*